Raipur Nude Party News: रायपुर पुलिस ने न्यूड पार्टी में बड़ी कार्रवाई की है. शहर के 14 क्लब और होटलों पर नकेल कसी तो वहीं पार्टी के सोशल मीडिया हैंडलर को भी पकड़ लिया…
कलेक्टर-निगम को भेजा रिपोर्ट: पूरे प्रकरण में सीए छात्र समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। शहर में 21 सितंबर को आयोजित होने वाली कथित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब पूरे प्रकरण में मामले के सामने आने पर एसएसपी डा लाल उमेद सिंह रायपुर ने कलेक्टर और नगर निगम को प्रतिवेदन भेजते हुए 7 पब-बार और 7 होटल-रेस्टोरेंट्स यानी कुल 14 के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
युवक-युवतियों को पार्टी के लिए आमंत्रित किया था
सोमवार को मुख्य आरोपी आदर्श अग्रवाल को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से पकड़ा गया है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का छात्र है, सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रमोशन कर युवक-युवतियों को पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। उसके साथ अवनीश गंगवानी, जेम्स बैक, दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार समेत सात अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी हाइपर क्लब और एसएस फार्म से जुड़े थे।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
आदर्श की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों, उसके भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल को भी आरोपी बनाया है। ये दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और वित्तीय लेन-देन की जांच के जरिए उनकी तलाश कर रही है।
इन संस्थानों पर गाज, लाइसेंस होंगे निरस्त
इनमें पब- जो, मोको, होटल फ्रोरेंस, सिमर्स बार, आईपी क्लब, पियानो क्लब शामिल हैं। वहीं रेस्टोरेंट-ढाबों में एमपी किचन, सेफ किचन, स्नोबैरी, कैफवाइज रेस्टोरेंट, ढाबा साबा, प्रिंस ढाबा, राजू ढाबा के गुमास्ता लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।








