रायपुर। जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके विवेक मिंज ने जिला प्रशासन को 32 पुस्तकें दान में दी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण की। इनमें प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास के पुस्तकें शामिल हैं। 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा पुस्तकें दान में दी जा रही है।
आगे आकर पुस्तक दान करें
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह व अपर कलेक्टर आईएएस नम्रता जैन ने दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें।
पुस्तकें दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी केदार पटेल से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
