4 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 50% की छूट दी जा रही
रायपुर। पूर्वी भारत के प्रसिद्ध सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड चांदी भंडार ने अब छत्तीसगढ़ में कदम रखते हुए रायपुर में अपने दो सिग्नेचर स्टोर्स का भव्य शुभारंभ किया है। वर्ष 2013 में स्थापित यह ब्रांड आज 30 से अधिक ब्रांचेज और 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के भरोसे के साथ एक मजबूत पहचान बना चुका है।
रायपुर में लॉन्च के साथ ही ब्रांड शहर का एक प्रमुख सिल्वर डेस्टिनेशन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां ग्राहकों को ज्वेलरी के साथ-साथ डिनरवेयर, पूजा के बर्तन और गिफ्टिंग आइटम्स की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है।
शहर में कंपनी ने दो नए स्टोर्स खोले हैं—एक वीआईपी रोड स्थित सैफ्रन कॉरपोरेट, मेक इन इंडिया चौक के पास, तेलीबांधा में और दूसरा पंडरी के जीवन बीमा मार्ग पर। इन स्टोर्स को आधुनिक और आकर्षक इंटीरियर के साथ डिजाइन किया गया है, जहां कमल की आकृति वाला भव्य कैश काउंटर विशेष आकर्षण का केंद्र है।
लॉन्च के अवसर पर स्टोर्स में स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन पेश किया गया है। महिलाओं के लिए 92.5% हॉलमार्क चांदी में जिरकॉन-स्टडेड, ऑक्सीडाइज्ड और 18K गोल्ड-प्लेटेड डिजाइन, पुरुषों के लिए ‘अमोघ कलेक्शन’ के तहत ब्रेसलेट, अंगूठियां और चेन, वहीं बच्चों के लिए प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध है। इसके अलावा लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग से जुड़े उत्पादों की भी आकर्षक रेंज ग्राहकों को लुभा रही है।
लॉन्च ऑफर के तहत 4 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 50% की छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मैनेजिंग डायरेक्टर लिप्सा हंस
ब्रांड की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर लिप्सा हंस ने कहा कि ओडिशा के बाहर विस्तार की दिशा में यह पहला कदम है और रायपुर में आगमन उनके लिए एक भावनात्मक उपलब्धि है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए लाइफटाइम फ्री क्लीनिंग, बेहतर एक्सचेंज पॉलिसी, हॉलमार्क उत्पाद और कस्टमाइज्ड सिल्वर आइटम्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। ‘ट्राय बिफोर यू बाय’ की सुविधा के साथ ब्रांड ग्राहकों को भरोसेमंद और संतोषजनक खरीदारी अनुभव देने का दावा करता है।
रायपुर में यह लॉन्च सौर ऊर्जा नहीं बल्कि अब सिल्वर ज्वेलरी सेक्टर में भी शहर को एक नया शॉपिंग डेस्टिनेशन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।