अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

रायपुर रेल मंडल ने डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले छात्रों को पकड़ा

रायपुर, 28 अप्रैल 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता के चलते ट्रेन संख्या 68705 (रायपुर–डोंगरगढ़ लोकल) में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। दुर्ग में आयोजित फोर्ट्रेस चेकिंग (किलाबंदी टिकट चेकिंग) के दौरान वरिष्ठ टिकट एग्जामिनर प्रिया ने डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने और यात्रा करने वाले संदिग्धों को पकड़ा।

अन्य छात्र भी संलिप्त पाया गया, जो अभी फरार जांच में पाया गया कि छात्र कुलदीप बिश्नोई ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के एमएसटी टिकट की इमेज का दुरुपयोग करते हुए फर्जी टिकट बनाए और इसे अपने साथियों के साथ साझा किया। पूछताछ के दौरान कुलदीप ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इन फर्जी टिकटों का निर्माण किया और उनके माध्यम से अन्य यात्रियों तक वितरित किया गया। इस मामले में हर्ष नामक एक अन्य छात्र भी संलिप्त पाया गया, जो अभी फरार है।

किसी भी संदिग्ध मामले की गहनता से जांच की जाएवरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टिकट चेकिंग के दौरान किसी भी संदिग्ध मामले की गहनता से जांच की जाए। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, टाटा बाबू राव, अभिजीत डे, डिविजनल सीटीआई ए. जेना और सीटीआई जयंत बाघ समेत चेकिंग स्टाफ सक्रिय रहे।

आगे की जांच और कार्रवाई जारी रखेगारेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल रेलवे के आधिकारिक टिकट काउंटर, यूटीएस ऐप या ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का उपयोग करें। यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से टिकट न खरीदें, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े। उक्त चारों छात्रों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए RPF/दुर्ग के सुपुर्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और कार्रवाई जारी रखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *