ताजा खबरpoliticalअपडेटखेतीजागरूक करने जैसे कार्यराजनीतिसमाचार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने हासिल किया 80 प्रतिशत लक्ष्य

रायपुर, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। जिले के कुल 40,850 किसानों में से 33,059 किसानों का योजना में पंजीयन किया जा चुका है, जबकि 32,865 किसान नियमित रूप से योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। यह राशि किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, जिससे खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

जिला प्रशासन शेष पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। ई-केवाईसी, आधार सत्यापन, बैंक खाते के प्रमाणीकरण और नए पंजीयन की प्रक्रिया लगातार जारी है ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

प्रशासन ने पात्र किसानों से अपील की है कि जिनका पंजीयन या आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, वे कृषि विभाग, जनपद पंचायत या लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर जल्द औपचारिकताएं पूरी करें। जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किसान तक योजना का लाभ पहुंचाकर किसान कल्याण और कृषि विकास को और अधिक गति देना है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.