ताजा खबरअपडेटसमाचारसमाज

पूरेना स्कूल की छात्राओं को पॉक्सो व साइबर सुरक्षा की जानकारी

कार्यक्रम का आयोजन फिक्की एफएलओ की विधिक साक्षरता प्रमुख रश्मि काले एवं शमी श्री श्री मल ने किया

रायपुर। पूरेना शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं के लिए पॉक्सो अधिनियम, बाल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार की पहचान तथा अप्रिय परिस्थितियों में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले दुर्व्यवहार से बचाव के उपाय सरल भाषा में समझाए। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में चुप रहने के बजाय सही व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम का आयोजन फिक्की एफएलओ की विधिक साक्षरता प्रमुख रश्मि काले एवं शमी श्री श्री मल ने किया। शगुन कौर और सखी सिंधवानी ने छात्राओं को पॉक्सो, बाल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर लवली बेसिन और रितु चावला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना रहा।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.