नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल प्रभातीलाल जायसवाल शपथ लेंगे, युवक-युवती परिचय होगा सम्मेलन
अहमदाबाद: अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा का नौवां महाअधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह सत्रह नवंबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा। जायसवाल समाज से जुड़े वरिष्ठ संरक्षक और आयोजक पदाधिकारियों ने vyavasaykhabar.com(व्यवसाय खबर डाट काम)से चर्चा करते हुए बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल प्रभातीलाल जायसवाल शपथ लेंगे। साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला सहित अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा) किशोर हेमराज जायसवाल, संतोषानंददेवजी महाराज श्री श्री १००१ महामंडलेश्वर हरिद्वार, (उत्तराखंड), राष्ट्रीय संरक्षक (अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा) पन्नालाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरलाजी गुप्ता (अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासंघ), रविन्द्रजी जायसवाल राज्यमंत्री रेवन्यु, उत्तरप्रदेश होंगे। कार्यक्रम रिवरफ्रंट ग्राउंड वल्लभ सदन के पीछे, रिवरफ्रंट पश्चिम, अहमदाबाद में होगा। कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में समाज से जुड़े अति विशेष अतिथिओं का भी आगमन होगा।

नर्वानर्मित जायसवाल भवन का उद्घाटन 18 को
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के नवम् महाधिवेशन की प्रचम कार्यकारिणी और उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अविधि बालेश्वर दयालजी जायसवाल, मुख्य राष्ट्र सरंक्षक एवं किशोर हेमराजजी जायसवाल, राष्ट्रीय सरंक्षक अहमदाबाद के निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पन्ना लाल वैजनाथ जायसवाल, मदनलाल प्रभातीलाल जायसवाल, सुरेशभाई सुवालाल जायसवाल, संजयभाई सुवालाल जायसवाल के सहयोग द्वारा नवनिर्मित जायसवाल भवन का उद्घाटन समारोह एवं प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग आयोजित होगी।

अतितिगणों का आगमन सुबह 8:00 बजे से
अतितिगणों का आगमन सुबह 8:00 बजे से, अल्पाहार ध्वजारोहण सुबह 9:00 बजे दीप प्राग्टय सुबह 9:15 बजे राज-राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन राज-राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी की आरती अतिथियों को मंचासीन एवं स्वागत स्वागताध्यक्ष द्वारा उद्योधन नवीन कार्यकारिणी के साथ प्रथम सत्र बैठक में आरंभिक विचार विमर्श होगा।
Yes
जायसवाल समाज एक संगठित समाज है।