रायपुर। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में छग आयुर्वेदिक, यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद रायपुर द्वारा विभिन्न संगठनों तथा संस्थाओं के माध्यम से पूरे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। इस आयोजन के तहत एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया।
वहीं कार्यक्रम में संयुक्त संचालक आयुष छत्तीसगढ़ डॉ. सुनील दास ने कहा कि वर्तमान वैश्विक स्वास्थ्यगत चुनौतियों के दृष्टिगत प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
छात्र एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण जोशी, छग आयुर्वेद परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, उप संचालक डॉ अरविन्द मरावी, प्रोफेसर डॉ. अनिता शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं चिकित्सक सहित संस्था के छात्र एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सष्मिता त्रिपाठी एवं डॉ. सुनीता जैन ने किया।