ताजा खबरअपडेटसमाचार

कलेक्टर के आदेश पर 2 करोड़ की लागत से बने छह अवैध मकान को किया जमींदोज

-6000 वर्गफीट में बने थे मकान, एक महीने में निगम की दूसरी कार्रवाई

रायपुर। शहर में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर लगातार जारी है। मंगलवार को निगम की नगर निवेश और उड़नदस्ता टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति बनाए गए निर्माण पर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। जोन एक में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बने छह अवैध मकानों को जेसीबी से जमींदोज कर दिया। ज्ञात होकि एक महीने के भीतर निगम की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई रही है।

https://pakavo.in
रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह

इससे पहले, बोरियाकला में 25 एकड़ कृषि भूमि पर बने 16 अवैध मकानों पर भी निगम ने बुलडोजर चलाया था, जहां कॉलोनाइजर बिना नक्शा और ले-आउट के निर्माण कर रहे थे। ज्ञात होकि शहर में अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी पर निगम आयुक्त विश्वदीप एक्शन ले रहे है। जोकि यह पूरी कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर संचालित की जा रही है।

मकान पूरी तरह नव-निर्मित थे
सबसे बड़ी कार्रवाई जोन-1 के वार्ड-3 बसंत विहार कॉलोनी में हुई, जहां लगभग 6000 वर्गफीट क्षेत्र में एक साथ बनाए गए 6 अवैध मकानों को तोड़ा गया। ये मकान पूरी तरह नव-निर्मित थे और अंतिम चरण में फिनिशिंग का काम चल रहा था। बिल्डर ने नगर निगम से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी और नियमों को नजरअंदाज कर निर्माण करा रहा था।

बिना अनुमति के ही हो रहा था निर्माण
सूचना मिलते ही नगर निवेश विभाग और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी ने बताया कि प्रत्येक मकान लगभग 1000 वर्गफीट क्षेत्र में तैयार किया गया था। जोन में अन्य अवैध निर्माणों की भी जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति या स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध प्लॉटिंग पर भी हुई कार्रवाई
जोन-5 में भी नगर निगम की कार्रवाई देखने को मिली। पासपोर्ट कार्यालय के पास राम बहल सिंह द्वारा नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, भाठागांव इंटेकवेल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाते हुए मुरूम रोड को जेसीबी से काट दिया गया, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि न हो सके।

https://pakavo.in

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.