केटीयू रायपुर की छात्रा सृष्टि को मिला सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का पुरस्कार
अहमदाबाद में बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने किया सम्मानित
रायपुर। In an exclusive interview with Business Khabarकुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि की पूर्व छात्रा व मेकअप आर्टिस्ट सृष्टि पांडे को ‘सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अहमदाबाद में आयोजित बॉलीवुड अवॉर्ड शो में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व अभिनेत्री जरीन खान की उपस्थिति में दिया गया।

ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में मिली नई पहचान
ज्ञात होकि सृष्टि ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि से इलेक्ट्रानिक मीड़िया की पढ़ाई की थी। जिसके बाद उन्होंने ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाया। सृष्टि को यह सम्मान उनके द्वारा मेकअप आर्ट के क्षेत्र में किए गए नवीन प्रयोगों, रचनात्मकता और निरंतर योगदान के लिए दिया गया है।


कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की
आयोजित एक प्रतिष्ठित फैशन और ब्यूटी अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया। इस मौके पर फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की और अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस भी दी। कार्यक्रम में ग्लैमर और टैलेंट का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसमें सृष्टि की उपलब्धि ने खास तौर पर सबका ध्यान खींचा।
मॉडर्न और फ्यूज़न मेकअप को किया पसंद
सृष्टि को यह सम्मान उनके द्वारा मेकअप आर्ट के क्षेत्र में किए गए नवीन प्रयोगों, रचनात्मकता और निरंतर योगदान के लिए दिया गया है। उनका काम न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक्स में परफेक्शन लाता है, बल्कि मॉडर्न और फ्यूज़न मेकअप में भी उनका स्टाइल काफी पसंद किया जाता है।
मेकअप आर्ट केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं
हर चेहरे की खूबसूरती को पहचानकर आत्मविश्वास जगाना ही मेरा लक्ष्य
सृष्टि पांडे का मानना है कि आज मेकअप आर्ट केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक गंभीर, रचनात्मक और तकनीकी पेशा बन चुका है।
मेकअप करना एक सूक्ष्म कला है
हर चेहरे की विशेषताओं को समझना, उसकी बनावट, त्वचा की प्रकृति और व्यक्तित्व के अनुसार मेकअप करना एक सूक्ष्म कला है, जिसमें गहराई, अनुभव और कल्पनाशीलता की जरूरत होती है। सृष्टि कहती हैं, हर दिन मैं कुछ नया सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं, ताकि हर क्लाइंट को उनकी असली खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास भी मिल सके।








1 Comment