ब्लॉग

राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्रवान और सज्जन नागरिकों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है- शांताक्का

रायपुर में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य ‘शाखा संगम’, संगठन शक्ति और संस्कारों का अनूठा प्रदर्शन

रायपुर। सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक में 11 अप्रैल 2026 को राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित ‘शाखा संगम’ कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम रहा। इस आयोजन में रायपुर महानगर की 21 शाखाओं की सहभागिता देखने को मिली, जहां 251 सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में एक साथ शाखा प्रात्यक्षिक प्रस्तुत कर प्रभावशाली दृश्य निर्मित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख संचालिका शांताक्का जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में शांताक्का जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्रवान और सज्जन नागरिकों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, और यह कार्य राष्ट्र सेविका समिति निरंतर कर रही है। उन्होंने कार्य में सफलता के लिए स्पष्ट ध्येय, उचित योजना, समर्पण, सामूहिक प्रयास और ईश्वरीय कृपा को अनिवार्य बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुईउनके साथ अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका सुलभा देशपांडे, सह घोष प्रमुख प्राची पाटिल, छत्तीसगढ़ प्रांत कार्यवाहिका प्राजक्ता देशमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात प्रार्थना, योगाभ्यास, गण समता, शारीरिक क्रियाएं एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।

शाखा के दौरान सेविकाओं ने अनुशासन, समन्वय और संगठन क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल एवं गतिविधियों के बीच भारत माता के जयघोष और महान विभूतियों के स्मरण से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

‘वंदे मातरम्’ के साथ आयोजन का समापनउन्होंने शाखा को व्यक्तित्व विकास का केंद्र बताते हुए कहा कि यहां सेविकाएं ‘मैं’ से ‘हम’ की भावना, अनुशासन, सेवा, विनम्रता और नेतृत्व कौशल सीखती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सामाजिक बंधु-भगिनियों का आभार व्यक्त किया गया और ‘वंदे मातरम्’ के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *