ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यव्यापारव्यापारी एसोसिएशनसमाचार

बिलासपुर में उद्योग मेला सम्मेलन का भव्य आयोजन, तिल्दा-नेवरा के तीन उद्यमी ‘36गढ़ व्यापार रत्न’ से सम्मानित

बिलासपुर | vyavasaykhabar.com
BNI एवं 36गढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के संयुक्त आयोजन में आज बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय उद्योग मेला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

vyavasaykhabar.com से चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल ने कहा कि यह आयोजन अत्यंत भव्य एवं सराहनीय रहा। ऐसे कार्यक्रमों से सभी वर्गों के व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और आपसी जुड़ाव का सकारात्मक माहौल तैयार होता है, जो व्यापार और उद्योग के विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

तिल्दा से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल के नेतृत्व में घनश्याम अग्रवाल, अशोक वाधवानी, संदीप खूबचंदानी, रॉकी कमलानी, भूपेंद्र साहू सहित तिल्दा-नेवरा चेम्बर्स से जुड़े प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान तिल्दा-नेवरा चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स से जुड़े तीन प्रतिष्ठित व्यापारियों/उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “36गढ़ व्यापार रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मानित उद्यमियों में—
श्री घनश्याम अग्रवाल, जो पेप्सिको (कुरकुरे) एवं ब्रिटानिया लिमिटेड को कच्चे माल की आपूर्ति करते हैं। उन्हें वर्ष 2024 में पेप्सिको कंपनी द्वारा बेस्ट वेंडर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इंजी. अशोक वाधवानी (उज्ज्वल एसोसिएट्स) उत्कृष्ट गुणवत्ता के मुरमुरा चावल के निर्माता हैं। उनके उत्पाद लगभग 10 राज्यों में सप्लाई होते हैं। सरल, सौम्य एवं मृदुभाषी अशोक वाधवानी राइस मिलर उद्योग में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

भूपेंद्र साहू ने मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर ग्लोरी जिम से अपने व्यवसाय की शुरुआत की और आज जिम इक्यूपमेंट निर्माण की फैक्ट्री स्थापित कर प्रदेश सहित 6 राज्यों में अपनी इक्यूपमेंट की सप्लाई कर रहे हैं। वे आज जिम इक्यूपमेंट के अग्रणी निर्माताओं में गिने जाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल ने BNI एवं 36गढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिल्दा-नेवरा व्यापार रत्नों की धरती है, जहां के उद्यमियों ने अपने परिश्रम से नगर व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts