जागरूक करने जैसे कार्यFeaturedअपडेटताजा खबरव्यापारी एसोसिएशनसमाचार

अग्निवेश एक स्पोर्ट्समैन, म्यूजिशियन और उत्कृष्ट लीडर थे- वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल

Anil Agarwal family newsकौन थे अनिल अग्रवाल के बेटे? पटना जन्म, अजमेर शिक्षा और जीवन की कहानी

नई दिल्ली/रायपुर। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया। 49 वर्षीय अग्निवेश को स्कीइंग के दौरान हुए हादसे के बाद न्यू यॉर्क के Mount Sinai Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

पिता अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि अग्निवेश एक स्पोर्ट्समैन, म्यूजिशियन और उत्कृष्ट लीडर थे। उनका जीवन परिवार और व्यवसाय दोनों में प्रेरणा का स्रोत रहा।

उद्योग जगत में गहरा शोक अग्निवेश का जन्म पटना में हुआ और उन्होंने अपने जीवन में वेदांता ग्रुप की कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपने काम में दक्ष और अपने व्यक्तित्व में करिश्माई माने जाते थे।उनके निधन से परिवार, करीबी मित्र और उद्योग जगत में गहरा शोक है। वेदांता ग्रुप ने उनके योगदान और याद को सम्मानित करने का आश्वासन दिया है।

अग्निवेश अग्रवाल का करियर

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया। उनका जन्म 3 जून, 1976 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और बाद में वेदांता ग्रुप में शामिल हुए।

अग्निवेश ने हिंदुस्तान जिंक में गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम किया। 2019 में पद छोड़ने के बाद वे तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए और कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिता का भावुक संदेश

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। उन्होंने ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड, स्टेरलाइट डिस्प्ले टेक और ग्रुप की अन्य सब्सिडियरीज में डायरेक्टर के रूप में योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने Fujeirah Gold FZC, UAE बेस्ड मेटल रिफाइनिंग कंपनी की भी स्थापना की थी।

अग्निवेश के निधन के बाद पिता अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:
“अग्निवेश बहुत कुछ थे, उन्होंने सबसे अच्छी कंपनियों में से एक Fujeirah Gold शुरू की, हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन बने, और अपने साथ काम करने वालों और दोस्तों का सम्मान पाया। मेरे लिए वह सिर्फ मेरा बेटा नहीं था, वह मेरा दोस्त, मेरा गर्व, मेरी दुनिया था।”

पत्नी का बंगाल की सबसे अमीर फैमिली से ताल्लुक 
अग्निवेश अग्रवाल की शादी पूजा बांगुर साथ हुई थी, जो पश्चिम बंगाल के सबसे अमीर कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं. वह श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मोहन बांगुर की बेटी हैं. उनके दादा बेनु गोपाल बांगुर (Benu Gopal Bangur) देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो ये 6.7 अरब डॉलर (55000 करोड़ रुपये से ज्यादा) है. वे 1992 से 2002 तक Shree Cement के चेयरमैन रहे थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *