खैरागढ़ | मानव सेवा और “मानव-मानव एक समान” के महान उद्देश्य के साथ 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सतनाम ब्लड डोनेशन फाउंडेशन एवं अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में खैरागढ़ क्षेत्र के उपरवाह गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष गणेश चन्द्र दुबे
प्रदेशाध्यक्ष गणेश चन्द्र दुबे ने vyavasaykhabar.com को बताया:“रक्तदान एक महान सेवा है। इससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। इसलिए युवाओं को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। समाज में अगर हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम एक बार रक्तदान करे तो किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।”
शिविर में गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 50 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी सकारात्मक सोच का परिचय दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया और बताया गया कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।
उपहार स्वरूप हेलमेट भी प्रदान किए गएरक्तदान करने वाले सभी युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपहार स्वरूप हेलमेट भी प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि हेलमेट का वितरण लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर), महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन कंवर, नार्थ ज़ोन अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष गणेश चन्द्र दुबे, दुर्ग जिलाध्यक्ष सीमा सिंह राजपूत सहित खैरागढ़ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…