रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए रिलीव
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के परिपालन में प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।
जाने क्याें छाेड़ी IPS की नौकरी?
बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था. उनके पिता वन सेवा के अधिकारी रहे हैं. शुरुआती शिक्षा ला मार्टिनियर स्कूल लखनऊ और DPS आरके पुरम नई दिल्ली से हुई, जहां उन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 10वीं में स्कूल टॉप किया. इसके बाद उन्होंने BITS पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की. पढ़ाई के दौरान उन्हें फ्रांस में ट्रेनिंग का मौका मिला, जहां उन्हें स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई.

UPSC में सफलता की कहानी
इंजीनियरिंग के बाद रजत बंसल ने इंफोसिस, पुणे में जूनियर रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम किया. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. पहले प्रयास में उन्होंने 168वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयन पाया और पश्चिम बंगाल कैडर मिला. हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में 85वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया.
प्रशासनिक करियर का सफर
आईएएस सेवा में शामिल होने के बाद 3 सितंबर 2012 को उन्होंने अपनी सेवा शुरू की. उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई. इसके बाद वे राजनांदगांव में एसडीएम और जिला पंचायत सीईओ रहे. सूरजपुर में भी उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया. आगे चलकर वे रायपुर नगर निगम के कमिश्नर बने और वर्तमान में वाणिज्य कर आयुक्त तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक के रूप में कार्यरत रहे हैं.

IAS अधिकारी होने के बावजूद “सिंगिंग IAS”

बस्तर जिले में 2022 में पदस्थ रहे कलेक्टर रजत बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुअंंा था। जिसमें वह अपने विदाई कार्यक्रम के दौरान माइक संभालते हुए अपनी खुद की लिखी हुई गीत गाया। इस दौरान वे गिटार के साथ सुर मिलाते दिखे गए थे। वहीं जिला पंचायत सीईओ Rohit Vyas क्लैप बॉक्स पर थाप देते नजर आए थे। इस अनोखे म्यूजिकल माहौल ने कार्यक्रम को खास बना दिया था। ज्ञात हाे कि उनका ट्रांसफर बलौदाबाजार जिले में किया गया था।








