डेडिकेटेड पैनल्स और वर्किंग ग्रुप्स का होगा गठन
रायपुर। सीआईआई छत्तीसगढ़ प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चेयरमैन बजरंग गोयल ने बताया कि राज्य सरकार के साथ मिलकर विकास प्राथमिकताओं और राष्ट्रीय एजेंडा-कॉम्पिटिटिवनेस, सस्टेनेबिलिटी और इन्क्लूसिव ग्रोथ के अनुरूप कार्य कर रहा है। इसके लिए सीआईआई ने एक फोकस्ड 10 पाइंट एजेंडा तैयार है।
इस एजेंडा के प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन के लिए सीआईआई छत्तीसगढ़ ने एक स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाई है, जिसमें डेडिकेटेड पैनल्स और वर्किंग ग्रुप्स का गठन शामिल है। विशेष रूप से वर्ष 2026-27 के लिए 09 सेक्टोरल पैनल्स गठित किए गए हैं, जिनमें फाइनेंस, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट एवं एलाइड, पॉलिसी एडवोकेसी, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग और एमएसएमई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इसके साथ ही कार्टरली रिव्यू मैकेनिज्म, इंडस्ट्री-गवर्नमेंट कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म्स और चयनित जिलों में पायलट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से इस पहल को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन आनंद सिंघानिया भी उपस्थित थे।
ये है प्रमुख बिंदु
इस एजेंडे में प्रमुख रूप से पॉलिसी एडवोकेसी एवं इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेशन, अप्रूवल्स का सरलीकरण एवं डिजिटलाइजेशन, एमएसएमई एवं ग्रामीण एंटरप्राइज प्रमोशन, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं क्लस्टर डेवलपमेंट, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी,जल, सिंचाई एवं सस्टेनेबल रिसोर्स उपयोग,सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर (हाउसिंग, हेल्थ एवं एजुकेशन),स्किल डेवलपमेंट एवं यूथ एम्प्लॉयबिलिटी आदि शामिल है।








