अपडेटताजा खबरसमाचार

निगम कार्रवाई के खिलाफ देवभोग मिल्क पार्लर संघ का उग्र प्रदर्शन, कार्यालय में दूध बहाकर जताया विरोध

देवभोग मिल्क पार्लरों को हटाए जाने की कार्रवाई से नाराज संघ

Devbhog Milk Parlor Association staged a protest against the corporation action, pouring milk in the office to express their protest.

रायपुर। नगर निगम रायपुर के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश देवभोग मिल्क पार्लर संघ ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। निगम द्वारा देवभोग मिल्क पार्लरों को हटाए जाने की कार्रवाई से नाराज संघ के सदस्य बड़ी संख्या में जोन क्रमांक 10 कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में ही दूध के पैकेट फोड़कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान पूरे परिसर में दूध बहता नजर आया, जो विरोध का प्रतीक बन गया।


“शासन के उपक्रम को ही बना रहे निशाना”

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ‘देवभोग’ छत्तीसगढ़ शासन का प्रतिष्ठित उपक्रम है, ऐसे में इसे अतिक्रमण की श्रेणी में रखकर हटाना पूरी तरह अनुचित है। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से सैकड़ों लोगों का स्वरोजगार प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों को दूध जैसी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।


कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप

प्रदर्शन के दौरान संघ ने जोन क्रमांक 10 के कर्मचारी योगेश यदु (संघ के अनुसार) पर प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया। इस घटना की संघ ने कड़े शब्दों में निंदा की है।


संघ की प्रमुख मांगें

  • देवभोग मिल्क पार्लरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई तत्काल रोकी जाए
  • संबंधित कर्मचारी द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए
  • पार्लरों के लिए स्पष्ट और स्थायी नीति बनाई जाए, जिससे रोजगार सुरक्षित रहे

प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता ने कहा,

“एक तरफ सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ निगम प्रशासन शासन के ही उपक्रम को निशाना बना रहा है। यह दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


दूध सप्लाई ठप करने की चेतावनी

संघ ने साफ किया है कि यदि निगम प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी और आरोपी कर्मचारी ने माफी नहीं मांगी, तो आने वाले दिनों में पूरे शहर की दुग्ध आपूर्ति ठप कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

sours…छत्तीसगढ़ प्रदेश देवभोग मिल्क पार्लर संघ

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *