ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

बंगले के बाहर धरना, नाराज हुए कवर्धा कलेक्टर, एसपी को पत्र लिखकर पुलिसिंग व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

पूछा- रात में पेट्रोलिंग पार्टी क्या कर रही थी, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए कहा

कवर्धा। जिले के शीर्ष अफसरों के बीच टकराव के हालात बन गए हैं। आधी रात बाद बंगले का घेराव किए जाने से भड़के कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिसिंग पर सवाल खड़ा कर दिया है। कलेक्टर ने बंगले के बाहर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के लिए भी कहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एसपी धर्मेंद्र सिंह को यह पत्र 18 अगस्त को लिखा था, जो अब सार्वजनिक हुआ है।

पुलिस की गंभीर त्रुटि प्रदर्शित
कलेक्टर ने लिखा है कि 19 मई 2025 की रात और उसके बाद 15 अगस्त 2025 की रात डे बजे उनके बंगले का घेराव किया गया। उन्होंने पोलिसिंग पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि रात में पेट्रोलिंग पार्टी क्या कर रही थी? यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस की गंभीर त्रुटि प्रदर्शित करती है। उन्होंने लिखा कि कलेक्टर बंगले के पास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

letter

नाराज लोग घायल बंदर को लेकर पहुंचे थे कलेक्टर बंगला
बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की शाम आधी, पानी के दौरान बिजली गिरने से तीन बंदरों की मौत हो गई और दो गंभीर बंदर को कुछ लोग वेटनरी अस्पताल पहुंचे, तो वहां कोई डॉक्टर मिला नहीं। डॉक्टर का मोबाइल भी बंद था। तहसीलदार को फोन लगाया गया, उनका मोबाइल बंद था।

एसडीएम का भी यही हाल था। कलेक्टर भी कवर्धा में नहीं थे। इससे नाराज लोगों ने रात डेढ बजे घायल बंदर को लेकर कलेक्टर के बंगले पर धरना दे दिया। इसका वीडियो भी बनाया गया। वीडियो में कलेक्टर और सिस्टम में बैठे कुछ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बातें की गई। इसको लेकर बवाल मचा। उधर, पुलिस को पता चला तो रात डेढ़ बजे पेट्रोलिंग पार्टी बंदर को लेकर मवेशी डॉक्टर के घर पहुंची। डॉक्टर को उठाकर बंदर का उपचार कराया गया।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts