1 दिसंबर से 15 फरवरी तक 66 दिन रद्द रहेगी दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
रायपुर। उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान पड़ने वाले घने कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) को 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच कुल 66 दिनों के लिए रद्द किया गया है।
उत्तर पूर्व रेलवे के अनुसार, यह निर्णय कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए लिया गया है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ को प्रयागराज, वाराणसी और छपरा से जोड़ती है और इस मार्ग की प्रमुख कनेक्टिविटी मानी जाती है। ट्रेन के रद्द रहने से इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं करनी होंगी।
इन तिथियों पर रद्द रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस:
📌 छपरा से दुर्ग (गाड़ी संख्या 15159)
दिसंबर: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
जनवरी: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
फरवरी: 2, 4, 7, 9, 11, 14
📌 दुर्ग से छपरा (गाड़ी संख्या 15160)
दिसंबर: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट व समय-सारणी की जांच अवश्य कर लें। बाकी दिनों में ट्रेन अपने नियमित समयानुसार संचालित होती रहेगी।







