विद्यालय की डायरेक्टर शिप्रा चौहान ने कहा कि आयोजन नन्हे बच्चों काे देता है आत्मविश्वास का मंच
रायपुर।डीडी नगर स्थित FirstCry Intellitots Preschool द्वारा 26 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक समता कॉलोनी स्थित MAIC College परिसर में आयोजित होगा।विद्यालय की डायरेक्टर शिप्रा चौहान एवम प्राचार्या माया श्रीवास्तव ने सभी मीडिया बंधुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंःविद्यालय की डायरेक्टर शिप्रा ने व्यवसाय खबर से बात करते हुए कहा कि यह आयोजन नन्हे बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने का अवसर है, जिसे समाज के सामने लाना आवश्यक है। वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगाः नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न थीम आधारित एक्टिविटी के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वर्षभर की उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।










