टिकरापारा के हटरी चौक में विराजित गणेश का विसर्जन
अमित चौहान
रायपुर। राजधानी के टॉप सबसे बेहतरीन गणेश पंडालों व प्रतिमा से एक रहा टिकरापारा क्षेत्र में हटरी चौक में विराजित गणपति। जिसमें पंडाल व प्रतिमाओं की स्थापना मॉडल्स क्लब द्वारा बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर किया गया था। इन सबके बीच सबसे बड़ी खासियत रही भगवान विष्णु के दशावतार की जिसे बहुत ही सुंदर ढंग से ब्रम्हांड के बीचों बीच सभी दशावतारों के भव्य आदमकद दिव्य स्वरूपों में स्थापित किया गया था।

विशाल प्रतिमा भी अत्यंत सुंदर व मनोहारी थी
साथ ही यहां विराजित गणपति की विशाल प्रतिमा भी अत्यंत सुंदर व मनोहारी थी जिसके दर्शन के लिए प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता था। पूर्णाहुति के पश्चात विसर्जन के दिन भक्तजनों ने नम आंखों से गजानन को विदाई दी एवं अगले वर्ष पुन: पधारने का निवेदन किया।








