अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

कबीरनगर में आरजीजेवीवाई शिक्षा विकास केंद्र और महिला पेड बैंक योजना का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन किरण शिवहरे द्वारा किया गया

रायपुर (छग.)। कबीरनगर, पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक–2 स्थित सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना (RGJVY NGO Project) के तहत शिक्षा विकास केंद्र और महिला पेड बैंक योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन किरण शिवहरे , कोऑर्डिनेटर महिला सशक्तिकरण शिक्षा अभियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्वरोज़गार और शिक्षा को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी गई।

आरजीजेवीवाई के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं में शिक्षा विकास केंद्र, महिला पेड बैंक योजना, वीटीसी (VTC) योजना, लाडली स्वर्ण योजना, किसान क्लब एवं जेएलजी योजना, कूड़ा–कचरा बैंक योजना, बेटी बैंक योजना तथा “महिला पढ़ाओ, महिला बढ़ाओ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाओ” अभियान शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को स्वरोज़गार, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

साथ ही, उपस्थित अतिथियों ने आरजीजेवीवाई योजनाओं के सफल संचालन और महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान को सराहा। कार्यक्रम में मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और आने वाले समय में इन योजनाओं के लाभों को विस्तार देने की शुभकामनाएं दी।

कबीरनगर में इस पहल के जरिए महिलाओं, युवाओं और समुदाय के अन्य वर्गों को शिक्षा और स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक के सुपुत्र मैक मिलन साहू, लोह शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रायपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, नगर पालिका जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद भगत राम हरबंस सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *