समाजअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरमुंबईसमाचार

भव्य रामलीला: भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक – अमित साटम

घाटकोपर रामलीला महोत्सव में भाजपा अध्यक्ष साटम ने व्यक्त किए विचार

मुंबई। घाटकोपर (पश्चिम) स्थित माणकलाल एस्टेट मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव समिति के दस दिवसीय रामलीला आयोजन में भाजपा मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष और विधायक अमित साटम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलीला में अभिनय कर रहे पात्रों के प्रस्तुति की तारीफ की।

समिति के अध्यक्ष अशोक दुबे सहित पूरे मंडल टीम को बधाई

उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। यह आयोजन अच्छाई पर बुराई की विजय, नैतिक मूल्यों की रक्षा और पारिवारिक व सामाजिक कर्तव्यों का गहरा संदेश देता है। हर वर्ष रामलीला के इस क्रम को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। जिसके लिए समिति के अध्यक्ष अशोक दुबे सहित पूरे मंडल टीम को बधाई।

जनता का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण में उतरेंगे
साटम ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिससे देश में सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था और विश्वास का संचार हुआ है। राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेते हुए साटम ने कहा कि भाजपा आगामी मुंबई मनपा चुनावों में जनता के विश्वास और आशीर्वाद के साथ ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

वन विंडो परमिशन की शुरुआत सराहनीय
उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने रामलीला आयोजन करने वाली समितियों के लिए वन विंडो परमिशन प्रणाली शुरू की है, जिससे आयोजकों को सरकारी औपचारिकताओं में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं अधिकारियों को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

व्यास पीठ पर श्रद्धेय विद्वानों की उपस्थिति
इस अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर व्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, समिति के अध्यक्ष सुनील दुबे, ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष अशोक दुबे, संजय सिंह, सनद ओझा और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विक्रोली पार्क साइट रामलीला में भी रही भागीदारी
विक्रोली के पार्क साइट क्षेत्र में आयोजित रामलीला में श्री रामलीला समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ला ने अमित साटम का स्वागत किया। साटम ने मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में चल रहे विभिन्न रामलीला आयोजनों में भाग लेकर भाजपा मुंबई की ओर से शुभकामनाएं दीं।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts