Have you updated your KYC? उपभोक्ता इन निर्देशों को रखें ध्यान, नहीं होगी घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अपील- अफवाहों से बचें, जल्द ही स्थिति होगी सामान्य
प्रमुख बिंदु
-केवाईसी अपडेट कराना होगा जरूरी
-आनलाइन बुकिंग में दिक्कत तो एजेंसी में जाएं
-आपात स्थिति में इंडक्शन चूल्हा घर में जरूर रखें।
रायपुर। ईरान, इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि, सरकार की ओर से लगातार पर्याप्त एलपीजी होने की बात कही जा रही है। वहीं, अगर रायपुर की बात की जाए तो घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत में लगातार सुधार हो रहा है।
कुछ दिन पहले सॉफ्टवेयर में अपडेट, सर्वर स्लो, नए नियम और केवाईसी अपडेट नहीं होंने के कारण घरेलू गैस नहीं मिलने की शिकायत थी। जिसमें अब गैस एजेंसियों पर गोदामों से सिलेंडर की आवक शुरू हो गई। उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह ही सिलेंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे है। लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखे कि क्या आपने केवाईसी अपडेट नहीं कराया है तो 31 मार्च अंतिम तिथि, यदि चूके गए तो कनेक्शन रद्द हो जाएगा।

अधिकांश उपभोक्ताओं ने नहीं कराया केवाईसी
पड़तान के दौरान टाटीबंद, बिरगांव कुछ जगह पर उपभोक्ताओं की भीड़ जरूर दिखी, लेकिन पूछताछ में यही वजह सामने आयी है कि अधिकांश लोगों ने केवाईसी ही नहीं कराया। इसके साथ ही कुछ लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होंने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिन्हे नए निर्देशों की जानकारी एजेंसी के कर्मचारी दे रहे। पूरी इस पड़ताल में यह बात सामने आयी है कि बेवजह की अफवाहों के साथ ही बुकिंग के दिशा-निर्देशों में हुए बदलाव की जानकारी नहीं होंने के कारण उपभोक्ता में असमंजस की स्थिति बन गई थी।

कलेक्टर ने सिलेंडर स्टोर न करने की अपील
गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया अब 25 दिन के बाद तय की गई है। इससे लोगों में अतिरिक्त गैस सिलेंडर स्टोर न करने की सरकार लगातार अपील कर रही है। रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह लगातार बैठक लेकर वितरण आदि की जानकारी ले रहे है। साथ ही लोगों से अपील भी कर रहे है कि अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। गैस सिलेंडर की काला बाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
गैस किल्लत के बीच नए कनेक्शन बढ़े
टाटीबंद स्थित संतोषी गैस सर्विस द्वारा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारी बुकिंग सूची के आधार पर उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचा रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था व्यवस्थित हो रही है। गैस की किल्लत के बीच नए (पीएनजी) गैस कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। छह दिनों में करीब 10 से 15 हजार नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं। हालांकि, ये आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं। मार्च अंत तक आंकड़े जारी किए जाएंगे। वहीं, इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। शहर में होटल आदि दुकानदार अब कोयले और बिजली की भ_ियों पर शिफ्ट हो रहे हैं।







