एमजीएम हेल्थकेयर के डायरेक्टर हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट डॉ. के. आर. बालाकृष्णन उपस्थित रहे
रायपुर। कमल विहार स्थित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस पर एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से हार्ट फेल्योर क्लिनिक एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ किया। यह पहल छत्तीसगढ़ में उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। इसके साथ ही अब गंभीर हार्ट फेल्योर से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय, खर्च और मानसिक तनाव में कमी आएगी।
1500 से अधिक हृदय शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकीश्री वेंकटेश हॉस्पिटल बीते दो वर्षों में यहां 1500 से अधिक हृदय शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत सर्जरी मिनिमली इनवेसिव तकनीक से हुई हैं। इससे रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्डियक केयर सुविधा वाले शहर के रूप में उभर रहा है। उद्घाटन समारोह में एमजीएम हेल्थकेयर के डायरेक्टर हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट डॉ. के. आर. बालाकृष्णन सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकगण भी मौजूद रहे।







