मुख्य अतिथि केदार नाथ गुप्ता, ऑफिसर-इन-चार्ज, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक रहेंगे
रायपुर। जेसीआई रायपुर मेट्रो (ज़ोन 27) द्वारा 18वां इंस्टॉलेशन एवं अवॉर्ड नाइट समारोह 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को शाम 7 बजे से वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में जेसीआई के युवा एवं ऊर्जावान सदस्य जेसी तरुण बत्रा वर्ष 2026 के अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। साथ ही वर्ष 2025 के अध्यक्ष जेसी सोनू पंजवानी अपना प्रेसिडेंशियल रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केदार नाथ गुप्ता, ऑफिसर-इन-चार्ज, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश टूरानी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स शामिल होंगे।

मुख्य वक्ता जेसीआई सेन. सीए चेतन तरवानी रहेंगे
मुख्य वक्ता के रूप में जेसीआई सेन. सीए चेतन तरवानी, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जेसीआई इंडिया, अपना संबोधन देंगे। विशेष अतिथि के रूप में अविनाश माखेजा, सीसीएमडीए अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। शपथ अधिकारी की भूमिका जेजीएफ अंकित तामकोरिया, ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट निभाएंगे।

सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा
कार्यक्रम में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन समिति में चैप्टर इंचार्ज जेसीआई सेन. विक्रम शर्मा, सचिव 2026 जेसी रणजीत अरोड़ा, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी जितेंद्र खातवानी एवं सह-प्रोग्राम डायरेक्टर विकास शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जेसीआई रायपुर मेट्रो ने शहर के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों से इस भव्य समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के उपरांत रात्रिभोज की भी व्यवस्था रहेगी।








