अपडेटताजा खबरदिल्लीसमाचार

लेंबोर्गिनी से सड़क पर लगाई ‘मौत की रेस’ 6 को रौंदा

कौन है कानपुर का कारोबारी केके मिश्रा

Kanpur: कानपुर में रविवार को एक लम्बोर्गिनी कर ने सड़क पर तांडव मचाया. तेज रफ़्तार कार ने 6 लोगों को राउंड दिया.कानपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क पर कोहराम मचा दिया. ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव-3 वीआईपी रोड सड़क पर फर्राटा भरती एक लेंबोर्गिनी कार ने पैदल चल रहे लोगों और दोपहिया वाहनों को रौंद डाला. इस भयानक हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक बुलेट सवार लेंबोर्गिनी की टक्कर से दूर जाकर गिरा और कार बुलेट के ऊपर से होती हुई निकल गई. इस हादसे के बाद शहर में हड़कंप मच गया. कार चला रहा युवक शिवम मिश्रा बताया जा रहा है, जो कानपुर के चर्चित तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है. हादसे में इस्तेमाल की गई कार केके मिश्रा की फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है.

कौन है केके मिश्रा
इस घटना के बाद लोगों के मन में एक सवाल तेजी से उठ रहा है- आखिर कौन हैं केके मिश्रा, जिनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है? केके मिश्रा, जिन्हें कारोबारी जगत में ‘मुन्ना मिश्रा’ के नाम से भी जाना जाता है, कानपुर के स्वरूप नगर इलाके के बड़े तंबाकू व्यापारियों में शुमार हैं. वह बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (बंशीधर टोबैको कंपनी) के मालिक हैं, जो देश की कई नामी पान मसाला और गुटखा निर्माता कंपनियों को तंबाकू की सप्लाई करती है. 

कई शहरों में फैला है कारोबार
केके मिश्रा का कारोबार सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों तक फैला हुआ है. उनकी गिनती उत्तर भारत के प्रभावशाली तंबाकू कारोबारियों में होती है. हालांकि, उनका नाम सिर्फ बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी लग्जरी लाइफ के कारण भी अक्सर चर्चा में रहा है. 

IT की बड़ी रेड 
मार्च 2024 में आयकर विभाग ने बंशीधर टोबैको कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. यह कार्रवाई कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात में की गई, जिसमें कथित तौर पर आय और टर्नओवर में बड़े अंतर का खुलासा हुआ था.  जांच के दौरान अधिकारियों को लगभग 50 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों का काफिला मिला था. इसमें रोल्स रॉयस फैंटम, मैकलारेन, पोर्श और लेंबोर्गिनी जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं. सभी कारों पर एक जैसे ‘4018’ नंबर प्लेट होने की भी चर्चा हुई थी. इसके अलावा करोड़ों रुपये की नकदी, हीरे जड़ी घड़ी और अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए थे.

100 से 150 करोड़ की टर्न ओवर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की घोषित आय 20–25 करोड़ रुपये बताई गई थी, जबकि वास्तविक टर्नओवर 100 से 150 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया गया. अब कानपुर की सड़कों पर हुए उनके बेटे शिवम मिश्रा की करतूत ने एक बार फिर केके मिश्रा और उनके परिवार को सुर्खियों के केंद्र में ला खड़ा किया है, जहां कानून, रफ्तार और रईसी—तीनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

24 घंटे बाद भी आरोपी शिवम मिश्रा फरार 
वहीं हादसे के वक्त लेंबोर्गिनी में ड्राइवर सीट पर दिखे शिवम मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने FIR में शिवम मिश्रा का नाम बढ़ा दिया है. पहले यह मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसकी वजह से पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे. हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी शिवम मिश्रा फरार है. 

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts