अपडेटउद्योगपतियों की कहानीजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरमुंबईसमाचारसमाज

स्व भानु प्रताप सिंह अत्यंत विनम्र और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे…

आकस्मिक निधन पर उत्तर भारतीय संघ के सदस्यों सहित परिवार जनों में शोक की लहर

मुंबई के उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र थे, सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित

व्यवसाय खबर / मुंबई
उत्तर भारतीय संघ के कार्याध्यक्ष व उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह का शुक्रवार 27 जून को ब्रेन हेमरेज की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। उनका दाह संस्कार 28 जून को दोपहर 2 बजे घाटकोपर स्मशान भूमि पर किया गया। सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजितउत्तर भारतीय संघ के सदस्य, मित्रों व परिवार जनों की माने वे भानू भैया का स्वभाव अत्यंत विनम्र, शालीन था। वह मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे उत्तर भारतीय संघ मुंबई के सक्रिय सदस्य होने के नाते समाज के विकास से जुड़े किसी भी कार्य के लिए सदैव तैयार रहते थे।

पुत्र वधू विनिता का अप्रैल में हुआ था निधन
ज्ञात होकि नौ अप्रैल 2025 को उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह की पुत्र वधू विनिता भानु प्रताप सिंह का निधन हो गया था। अभी इस दुख से परिवार उबरा नहीं था कि पुत्र भानु प्रताप सिंह का निधन हो गया।

पुत्र वधू विनिता

पूरे उत्तर भारतीय संघ के लिए क्षति
फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज मुंबई के महासचिव अशोक दुबे सहित समाज से जुड़े लोगों ने भानु प्रताप सिंह जी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि भानू भैया का इस संसार से जाना परिवार ही नहीं पूरे उत्तर भारतीय संघ के लिए क्षति है। भगवान से सभी यही प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे, और उत्तर भारतीय संघ के कार्याध्यक्ष व उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह सहित पूरे परिवार को इस दु:ख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।

अंतिम घड़ी में उत्तर भारतीय समाज के वरिष्ठजन रहे उपस्थित
राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, उद्योगपति चित्रसेन सिंह, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, महासचिव देवेंद्र तिवारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, समाजसेवी अखिलेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह, श्रीनिवास तिवारी, अशोक दुबे, विद्रोही महाराज समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *