–महक ग्रुप के चेयरमैन व उद्योगपति जीएल जैन जी को व्यवसाय खबर परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि
-श्री जैन ने अपने जीवन में सरलता, सेवा और परिवारिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा- नई दिल्ली/छत्तीसगढ़।जैन समुदाय के सम्मानित वरिष्ठ सदस्य व महक ग्रुप के चेयरमैनउद्योगपति श्री गणेशीलाल जैन जी (18 दिसंबर 1935 – 13 नवंबर 2025) के निधन से समाज व परिवारजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
स्व. श्री गणेशीलाल जैन
उनका अंतिम संस्कार 14 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे सत नगर श्मशान घाट, प्रसाद नगर, करोल बाग में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवारजन, समाज के सम्मानितजन व उद्योगपति अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिवार—विद्या देवी जैन (पत्नी), पुत्र-पुत्रवधुएं, पुत्रियां-पुत्रजमाई, पोते-पोती, नाती-नातिन, और परिजन—गहरे दुख में हैं।
सेवा और परिवारिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा: श्री जैन साहब से जुड़े उनके करीबियों की माने तो उन्होंने अपने जीवन में सरलता, सेवा और परिवारिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनका जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि उन सभी के लिए बड़ी क्षति है, जिन्होंने उन्हें आदर्श, प्रेरणा और मार्गदर्शक के रूप में देखा।
पंकज दुबे
जैन साहब ने एक अजनबी से कैसे बात करें, इसकी शिक्षा मिली:पंकज दुबे मुझे याद है उद्योगपति श्री पन्नालाल जायसवाल जी के जीवन पर आधारित बायोग्राफी के लेखन के दौरान जीएल जैन साहब से बातचीत हुई थी। फोन पर पहली बार किसी नए सज्जन से चर्चा करना वाकई मेरे लिए शुरुआती दौर में सरल नहीं था, लेकिन जैन साहब की सरलता और आत्मीयता ने पूरी उस चर्चा में कही मुझे लगने ही नहीं दिया कि हम एक दूसरे से पहली बार बात कर रहे है। जीएल जैन साहब आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनसे हुई चर्चाओं ने मुझे हमेशा एक अजनबी से कैसे बात करें इसकी कला उनसे मिली।
-Humble tribute ofvyavasaykhabar.comfamily to Chairman of Mahak Group and industrialist GL Jain ji.
पंकज भाई साहब दिल्ली मिलने जरूर आना …. बुजुर्ग अवस्था और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बाद भी उन्होंने लगभग एक घंटे तक मुझसे फोन पर चर्चा की। छोटे भाई व कारोबारी मित्र श्री पन्नाभाई की यादों को भी ताजा करते हुए कहा कि पन्नाभाई की सफलता में स्वयं उनकी मेहनत का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा। जिससे विचार और कारोबार मिलते-बढ़ते गए। उद्योगपति श्री पन्नालाल जी को लेकर काफी लंबी और उत्साह भरी बातें हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा पंकज भाई साहब किताब प्रकाशित के बाद मुझसे मिलने दिल्ली जरूर आइएगा। हमने हंसते हुए कहा आपके जीवन पर भी किताब लिखेंगे, बोले जरूर भाई साहब।
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…