छग स्टील चेंबर प्रदेश भर के स्टील उद्योगों का प्रतिनिधित्त्व करने वाली संगठन
रायपुर। मनोज अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल बने है। अन्य पदाधिकारियों में महासचिव अनिल कुमार अग्रवाल, कार्यकारी महासचिव बांकेबिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ विजय अग्रवाल को आगामी वर्ष 2026 से 2028 तक सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों ने चैम्बर के कार्यालय में पदभार ग्रहण किये।

मालुम हो कि इससे पहले छत्तीसगढ़ स्टील चेंबर के अध्यक्ष के रूप में जीआर ग्रुप के रमेश अग्रवाल तथा महासचिव के रूप में नन्दन ग्रुप के अशोक कुमार अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी। उस समय छग स्टील चैम्बर में सीईओ के रूप में सुदीप्तो चटर्जी ने भी अपनी सेवाएं दी है। छग स्टील चेंबर प्रदेश भर के स्टील उद्योगों का प्रतिनिधित्त्व करने वाली संगठन है।







