अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

श्रीमती शकुंतलादेवी परिवार और समाज के लिए रही प्रेरणास्रोत

अशोक दुबे की माताजी के निधन पर व्यवसाय खबर की पूरी टीम ने जताया शोक

मुंबई, रायपुर।ऑल इंडिया फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष, प्रोड्यूसर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एवं फिल्म एलाइड यूनियन के चेयरमैन अशोक दुबे जी की पूज्य माताजी श्रीमती शकुंतलादेवी रमापति दुबे के निधन पर व्यवसाय खबर की पूरी टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
परिवार और समाज के लिए रही प्रेरणास्रोत
इस अवसर पर व्यवसाय खबर के वरिष्ठ पत्रकार एवं जीवनी (बायोग्राफिक) लेखक पंकज दुबे ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती शकुंतलादेवी (मौसी)का जीवन सादगी, संस्कार और त्याग का प्रतीक था। उनका सान्निध्य परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उनका निधन न केवल दुबे परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।


दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
बहन श्रीमती मनोरमा दुबे, डॉक्टर नीलेश दुबे सहित व्यवसाय खबर की समस्त टीम ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। इस दु:खद अवसर पर सभी ने दुबे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाए व्यक्त करते हुए दिवंगत माताजी को नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *