Featuredअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचारसमाज

नागपंचमी 29 को, कालसर्प दोष की शांति और रुद्राभिषेक के शुभ योग

-कथा व्यास पं श्यामजी: नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा का है विधान

कथा व्यास पं श्यामजी

रायपुर। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार को शिव और प्रजापति योग में मनाई जाएगी। यह योग अपने आप में बहुत शुभ है और सभी के लिए कल्याणकारी माना जाता है। इस संबंध में कथा व्यास पं श्यामजी ने बताया कि नागपंचमी के मौके पर शिव, सिद्ध, प्रजापति और सौम्य नाम के शुभ योग बनेंगे। इतने सारे शुभ योग होने से नागपंचमी पर्व का महत्व और भी बढ़ जाएगा। इस दिन किए गए उपाय व पूजा से बहुत जल्दी फल मिलेगा।

जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े आदि का दान करें
कथा व्यास पं श्यामजी कहते हैं कि नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा का विधान है। मंदिर में जाकर नागदेवता को दूध चढ़ाएं, फल-फूल आदि चीजें भी चढ़ाएं। जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े आदि का दान करें। इससे आपको नागदेवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


वैदिक पंचांग के अनुसार यह शुभतिथि
उन्होंने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पंचमी तिथि इस साल 28 जुलाई की रात 11:23 बजे आरंभ होकर 29 जुलाई की रात 12:45 बजे तक चलेगी। इस आधार पर नाग पंचमी का पर्व मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 05:41 से 08:23 बजे तक रहेगा यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 43 मिनट का समय मिलेगा। इसी प्रकार से सुबह 09:16 से दोपहर 12:33 बजे तक। इसी क्रम में दोपहर 12:33 से 02:11 बजे तक। इसके बाद दोपहर 03:49 से शाम 05:28 बजे तक।

आराधना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति
कथा व्यास पं श्यामजी ने कहा कि नाग पचंमी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कालसर्प दोष की शांति के लिए शिव पूजन करने का विधान है। नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने से परिवार को सांपों के डर से मुक्ति मिलती है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

2 Comments

  1. राजकुमार धर द्विवेदी says:

    नागपंचमी पर बहुत अच्छी जानकारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *