व्यापारी एसोसिएशनअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

“आधुनिक बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत नेटवर्किंग है: संतोष लोहाना

युवा कैट बिजनेस मीट” बना युवाओं का ग्रोथ प्लेटफॉर्म

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की युवा विंग “युवा कैट” द्वारा आयोजित बिजनेस मीट राजधानी में उत्साह और नवाचार के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह आयोजन युवा व्यापारियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और प्रोफेशनल्स के लिए नेटवर्किंग, सहयोग और विकास का सशक्त मंच साबित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अष्टविनायक रियलिटीज के चेयरमैन एवं एमडी श्री संतोष लोहाना ने युवाओं को टीमवर्क, नेतृत्व और विज़न की शक्ति समझाते हुए कहा—
“आधुनिक बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत नेटवर्किंग है। सही लोगों से जुड़कर ही बड़े अवसर और बड़ी सफलता प्राप्त होती है।”उन्होंने बताया कि अष्टविनायक रियलिटीज आज रायपुर की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी है, जहाँ 1000 से अधिक पेशेवरों की टीम कार्यरत है। उन्होंने स्केलिंग-अप, मैनेजमेंट और नवाचार पर विशेष मार्गदर्शन दिया।

रदेश प्रभारी अवनीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल ने बताया कि युवा कैट का यह मासिक मीट युवाओं के बीच सहयोग और सीख का माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा—
“युवा कैट एक आंदोलन है, जो युवाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर व्यापार की नई सोच को बढ़ावा दे रहा है।”

मीट में बिजनेस नेटवर्किंग सेशन, ओपन-माइक इंटरैक्शन और बिजनेस-एक्सचेंज गतिविधियों से प्रतिभागियों को नए विचार, साझेदारियाँ और व्यापार विस्तार के अवसर मिले। प्रतिभागियों ने माना कि ऐसा मंच न केवल व्यापारिक संभावनाएँ बढ़ाता है बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और स्वदेशी व्यापार की भावना को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प के साथ स्वदेशी व्यापार को मजबूत करने की प्रतिज्ञा ली।इस अवसर पर युवा कैट के अधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts