रायपुर। देश के प्रमुख उद्योग संगठन फिक्की की महिला इकाई फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FLO) ने गुरुवार को अपने 22वें चैप्टर की शुरुआत की घोषणा की। इस नए अध्याय के साथ प्रदेश में महिला उद्यमिता और नेतृत्व को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
FLO की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि रायपुर में FLO का विस्तार पूरे देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। व्यवसाय खबर डॉट कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रायपुर जैसे उभरते शहर में यह मंच महिलाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा। नेटवर्किंग, कौशल विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सफल उद्यमी और प्रोफेशनल के रूप में आगे बढ़ सकेंउन्होंने बताया कि संगठन महिलाओं को आवश्यक संसाधन, मेंटरशिप और मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है, जिससे वे सफल उद्यमी और प्रोफेशनल के रूप में आगे बढ़ सकें।
नई दिल्ली स्थित मुख्यालय और देशभर में सक्रिय 21 चैप्टर्स के साथ FLO पिछले चार दशकों से महिला उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
यह पहल क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक मजबूत और सहयोगी इकोसिस्टम तैयार करेगीरायपुर चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक मजबूत और सहयोगी इकोसिस्टम तैयार करेगी। उन्होंने जोर दिया कि FLO के माध्यम से महिलाएं न केवल आपस में जुड़ेंगी, बल्कि सहयोग और नवाचार के जरिए अपने व्यवसाय को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगी।
व्यवसाय खबर डॉट कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रायपुर जैसे उभरते शहर में यह मंच महिलाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा। नेटवर्किंग, कौशल विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस पहल से प्रदेश में महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।








