“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष के साथ आयोजित यह जागरण
रायपुर (छग.)। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल, कबीर नगर रायपुर द्वारा वार्षिक महोत्सव 2026 के अवसर पर पंचवटी विशाल जागरण का भव्य आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। आयोजन स्थल KNKS खेल मैदान, पुलिस थाना के सामने, कबीर नगर, रायपुर रहेगा।
इस भव्य श्याम जागरण में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में
साक्षी अग्रवाल (जयपुर), विजय अग्रवाल (रायपुर), प्रीति चौधरी (जयपुर), आशीष शर्मा (रायपुर) अपनी भक्ति भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। वहीं कृष्णा शर्मा (शीश शृंगार) द्वारा विशेष श्रृंगार सेवा की जाएगी। संपूर्ण संगीत व्यवस्था निर्मल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संभाली जाएगी।

“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष के साथ आयोजित यह जागरण “एक शाम श्याम के नाम” की भावना को समर्पित होगा। आयोजकों के अनुसार रात्रि भर भजन-कीर्तन, ज्योत एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा।
श्री खाटू श्याम सेवा मंडल ने शहर सहित आसपास के सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
निवेदक:
श्री खाटू श्याम सेवा मंडल – आप और हम







