ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

LIVE: विमानबंदी से परेशान यात्री, इंडिगो के CEO ने बताया, हालात कब तक सामान्य होंगे

हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं. 011-24610843, 011-24693963, 096503-91859

नई दिल्ली:Indigo Flights Delayed LIVE Updates: देशभर में चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं या उनमें देरी हुई है. देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर हुआ है, जिससे यात्रियों का बुरा हाल है. क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की

देशभर के अलग-अलग शहरों में यात्री परेशान हैं. कई जगह परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया है. मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट और कोलकाता एयरपोर्ट पर हालात खराब हैं. देशभर में चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं या उनमें देरी हुई है. देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर हुआ है, जिससे यात्रियों का बुरा हाल है. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है.

पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी उसने यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके. इंडिगो उड़ानों के रद्द होने और देरी को लेकर DGCA ने सख्त रुख अपनाते हुए इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया . सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने लोगों की परेशानी दूर करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाने का भरोसा दिलाया है.

इंडिगो के सीईओ ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नियम में राहत मिलने के बाद शनिवार से स्थिति में सुधार होने लगेगा. हालांकि हालात को पूरी तरह सामान्य होने में 5 से 10 तक का समय लग सकता है.

कैसे फेल हुई इंडिगो, DGCA की हाई लेवल कमिटी करेगी जांच

इंडिगो की फ्लाइटें रद्द होने और यात्रियों की परेशानियों पर DGCA ने हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है. चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व DGCA के वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ में है. कमेटी इंडिगो में ऑपरेशनल गड़बड़ियों के असली कारण खोजेगी. क्रू प्लानिंग, स्टाफिंग, रोस्टरिंग और तैयारी की कमी की जांच होगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. DGCA का मानना है कि इंडिगो नए FDTL नियमों की तैयारी नहीं कर पाया, जिससे 170–200 फ्लाइट रोज कैंसिल होने लगीं. 

DGCA ने संकट सुलझाने के लिए इंडिगो को दी 2 बड़ी राहत

इंडिगो संकट को देखते हुए डीजीसीए ने दो बड़े कदम उठाए हैं. पहला, वीकली ऑफ के निर्देशों को वापस लिया है, मतलब अब  पायलटों के वीकली रेस्ट की जगह छुट्टी लगाई जा सकती है. दूसरा, नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट में छूट दी गई है. ये छूट 10 फरवरी 2026 तक के लिए है. इंडिगो में विमानबंदी संकट के पीछे मुख्य रूप से इन्हीं वजहों को जिम्मेदार माना जा रहा था. DGCA का कहना है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, बाकी सभी नियम पहले की तरह लागू रहेंगे. 

हालात सुधारने को कौन से 3 कदम उठा रहा इंडिगो, CEO ने बताया,

विमानबंदी के बीच इंडिगो के सीईओ ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नियम में राहत मिलने के बाद शनिवार से स्थिति में सुधार होने लगेगा. हालांकि हालात को पूरी तरह सामान्य होने में 5 से 10 तक का समय लग सकता है. इस बीच  यात्रियों को स्पष्ट सूचना देना, कॉल सेंटर में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और रिफंड वगैरा को लेकर डिटेल्ड गाइडेंस देने जैसे 3 प्रमुख कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़े हवाई अड्डों पर यात्रियों की प्राथमिकता के आधार पर मदद की जा रही है. 

इंडिगो संकट पर एक्शन में सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारीइंडिगो की फ्लाइटें रद्द होने से अफरातफरी के बीच केंद्र सरकार ने हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं. यह पता लगाया जाएगा कि गलती कहां हुई. इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है, और भविष्य में ऐसी स्थिति बनने से कैसे रोका जाए. सरकार ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने एयरलाइनों को फ्लाइट्स के रियल टाइम अपडेट बेहतर तरीके से देने के निर्देश दिए हैं. मंत्रालय 24×7 कंट्रोल रूम के जरिए हालात की निगरानी कर रहा है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं. 011-24610843, 011-24693963, 096503-91859

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts