100.45 रुपए सामान्य और 109.29 रुपए हुई प्रीमियम की कीमत
ऑटो एलपीजी 60.04 से बढ़कर 85.35 रुपए प्रति लीटर हुआ
रायपुर। राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये 1 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों की तरफ जारी नई दरे 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई हैं। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमतों में उछाल के बाद अब यह 100 रुपए के पार निकल गया है। कल तक जो पेट्रोल 99 रुपये के करीब था, वह अब शतक पार कर चुका है।
पेट्रोल के साथ-साथ ऑटो गैस के दामों में भी जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। एक मार्च को ऑटो एलपीजी की कीमत 60.04 प्रति लीटर, जो अब बढ़कर 85.32 प्रति लीटर हो गई है।
डीजल की कीमतों में राहत
राहत की बात यह है कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। रायपुर में डीजल आज भी पुराने रेट 93.39 रुपए प्रति लीटर पर ही मिल रहा है। इधर, बल्क डीजल पर सरकार ने कम की जीएसटी
राज्य सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है । अब राज्य में पेट्रोल पर प्रभावी कर की दर 24 प्रतिशत और 2 रुपए प्रति लीटर होगी। सरकार ने हाई स्पीड डीजल के लिए सरकार ने दो अलग-अलग स्लैब निर्धारित कर दिया है।
सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार बल्क (थोक) में हाई स्पीड डीजल खरीदने वाले उन व्यापारियों को कर में छूट दी गई है जो इसका उपयोग निर्माण, रेलवे, बांध, नहर या सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति जैसे कार्यों में कर रहे हैं । इन क्षेत्रों के लिए कर की दर 17 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, राज्य के भीतर खनन गतिविधियों और कारखाना परिसरों में सामग्री के परिवहन के लिए डीजल पर कर की दर 23 प्रतिशत और 1 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।






