Featuredअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचारसमाज

काव्य गोष्ठियां नई पीढ़ी में साहित्य के प्रति जगाती है रुचि : डॉ. पीके तिवारी

Poetry symposiums arouse interest in literature in the new generation: Dr. PK Tiwari
राजीव लोचन साहित्य संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन
रायपुर। राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर द्वारा आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी सोमवार को वृंदावन हॉल में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशभर से कई साहित्यकार, कवि और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की गई मनोरम रचनाओं ने श्रोताओं को गहन साहित्यिक रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा 'नवरंग उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता का दायित्व डॉ. सुखदेव राम साहू 'सरस ने निभाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. माधुरी दड़सेना 'मुदिता और साहित्यकार डॉ. पीके तिवारी मंचासीन रहे। साहित्यकार डॉ. पीके तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसी काव्य गोष्ठियां साहित्य के प्रति न केवल नई पीढ़ी में रुचि जगाती हैं, बल्कि सृजनशीलता को भी प्रोत्साहन देती हैं।

प्रतिभाशाली साहित्यकारों को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर राजीव लोचन साहित्य संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संस्था ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में साहित्य को समृद्ध बनाने, पठन-पाठन व लेखन को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों को और गति दी जाएगी। नवगठित कार्यकारिणी में रामेश्वर शर्मा, मुरारीलाल साव और डॉ. राजेन्द्र पाटकर 'स्नेहिलÓ को संरक्षक के रूप में दायित्व सौंपा गया है। संस्था की कमान अध्यक्ष के रूप में ऋषि साव के हाथों में सौंपी गई है।


महिला अध्यक्ष बनी कल्याणी तिवारी
संयोजक का दायित्व राजेश चौहान को मिला है, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमन शर्मा बाजपेयी निभाएंगी। महिला अध्यक्ष के रूप में कल्याणी तिवारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजाराम रसिक और मीता अग्रवाल को स्थान दिया गया है। सचिव पद का दायित्व डॉ. इन्द्रदेव यदु और मंजूषा अग्रवाल को सौंपा गया है। सह सचिव के रूप में मन्नुलाल यदु, निवेदिता वर्मा और मेघा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार सचिव के रूप में यशवंत यदु 'यश और रामचंद्र श्रीवास्तव कार्य करेंगे।

अतिथियों ने संस्था की नई कार्यकारिणी को दी शुभकामना
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुषमा प्रेम पटेल को दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. भारती अग्रवाल, राजेश नामदेव, अनिल रॉय भारत, रघुनाथ देशमुख और राज निषाद संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने संस्था की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि संस्था साहित्य की उन्नति और संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

1 Comment

  1. राजकुमार धर द्विवेदी says:

    बहुत अच्छी काव्य-गोष्ठी। शहर में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *