ताजा खबरअपडेटसमाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, राज्योत्सव और नई विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राजधानी रायपुर और नया रायपुर (अटल नगर) में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। वे 01 नवंबर को राज्योत्सव के शुभारंभ, नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण, और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। Prime Minister Narendra Modi will visit Chhattisgarh on November 1

प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन नया रायपुर में आयोजित पांच प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का उद्घाटन, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ‘शांति शिखर’ ट्रेनिंग सेंटर, सत्य सांई हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात, और नई विधानसभा भवन का लोकार्पण शामिल है।

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली और साउंड सिस्टम की व्यवस्था उच्च स्तर की हो। राज्योत्सव मेला स्थल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है, जहां तीन विशाल डोम में 60 एलईडी स्क्रीन, 300 शौचालय, 20-बेड का अस्पताल, आईसीयू, 25 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होगी। बैठक में कलेक्टर श्री गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

मेला स्थल पर विभागीय और डिजिटल प्रदर्शनी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा। दोनों ओर 20-20 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। तैयारियों में कलेक्टर गौरव सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts