अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

स्टेशन पर रेलवे शुरू कर रहा पेड वेटिंग हाल, 25 यात्री बैठ सकेंगे, 1 घंटे के लिए देने होंगे 50 रुपए

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और असुविधा को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने नई पहल की है। यहां जल्द ही 5 स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस पेड वेटिंग हॉल शुरू होने जा रहा है। इस कदम से यात्री अब ट्रेन का इंतजार आरामदायक माहौल में कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगी। अगर यह मॉडल सफल रहा तो देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी इसी तरह के पेड वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे।

क्या होगी खासियत?
नए वेटिंग हॉल में यात्रियों को आरामदायक कुर्सियां, एयर कंडीशन युक्त वातावरण और साफ-सफाई का पूरा ध्यान मिलेगा।
इसके अलावा
-खाने-पीने की सुविधा हॉल के अंदर ही उपलब्ध होगी।
-मनोरंजन के लिए टीवी लगाए जाएंगे।
-तकनीकी सुविधाएं जैसे हाई-स्पीड वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी मिलेंगे।

  • यात्रियों के लिए फ्रेशअप जोन और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था होगी।

कितना होगा शुल्क?
पहले घंटे का शुल्क 50 रु प्रति यात्री
हर अतिरिक्त घंटे के लिए: 25 रु प्रति यात्री
हॉल की कुल क्षमता: 25 यात्री

क्यों जरूरी था नया वेटिंग हॉल?

रायपुर रेलवे स्टेशन हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग का अहम केंद्र है। यहां रोज़ाना करीब 70 हजार यात्री आते-जाते हैं। फिलहाल स्टेशन पर 4 वेटिंग हॉल (2 एसी और 2 नॉन-एसी) मौजूद हैं, जिनमें 1200 यात्रियों की क्षमता है। लेकिन अक्सर ट्रेनों की लेट होने और भीड़ बढ़ने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म या सीढ़ियों पर बैठना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने पेड वेटिंग हॉल बनाने का निर्णय लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *