ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यदिल्लीसमाचार

रायपुर को राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण में बड़ा सम्मान

पुरस्कार कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने किया प्राप्त

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के विज्ञान भवन में रायपुर जिले को जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। यह पुरस्कार कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में चलाए गए जल संचय जनभागीदार (JSJB) 1.0 अभियान के तहत रायपुर नगर निगम ने देश में प्रथम स्थान, रायपुर जिला ईस्टर्न जोन कैटेगरी-01 में तीसरा स्थान, और राज्यों में छत्तीसगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप

अभियान के तहत:

  • रायपुर नगर निगम: 33,082 कार्य पूर्ण
  • रायपुर जिला: 36,282 कार्य पूर्ण
  • छत्तीसगढ़: 4,05,563 जल संरक्षण कार्य

इनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट्स, अमृत सरोवर, टॉप डैम, परकोलेशन टैंक शामिल हैं। तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 4 STP की 206 MLD क्षमता, तथा 9 औद्योगिक इकाइयों को 125.849 MLD शुद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

साथ ही रायपुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में वर्षा जल संचयन और रिचार्ज पिट्स का निर्माण, शहर के आसपास 20 से अधिक सरोवरों का पुनर्जीवन, तथा स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट के तहत भू-जल स्तर की डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली शुरू की गई, जिससे जल प्रबंधन और निगरानी को आधुनिक और प्रभावी बनाया गया।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts