ताजा खबरअपडेटसमाचार

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025-26 : नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 10 उम्मीदवारों ने खरीदे फॉर्म

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव-2025-26 की औपचारिक प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की प्राप्ति और जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसके पहले ही दिन कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने, महासचिव पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने, जबकि कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है।

नामांकन लेने वालों में पराग मिश्रा, मृगेंद्र पाण्डे, पलाश तिवारी, सुधीर तम्बोली आज़ाद, दानिश अनवर, दिनेश यदु, सन्तुराम फरिकार सहित अन्य नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुछ उम्मीदवारों ने एक से अधिक पदों के लिए भी नामांकन पत्र खरीदे हैं।

प्रेस क्लब चुनाव समिति के अनुसार, नामांकन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा करने की प्रक्रिया 13 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच और प्रत्याशी सूची जारी होने के साथ चुनावी माहौल और भी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts