TiE रायपुर चैप्टर के लॉन्च से शहर के युवाओं और उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर जुड़ने का अवसर मिलेगा
Raipur to become a global startup hub: TiE Raipur Chapter to be grandly launched on April 3rd, with participation from industrialists, startup founders, investors, and policymakers
रायपुर। राजधानी रायपुर उद्यमिता के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। “Fostering Entrepreneurship – Raipur is Going Global” थीम के साथ 3 अप्रैल को TiE Raipur Chapter का आधिकारिक लॉन्च किया जाएगा। इस अवसर पर सायाजी होटल में शाम 6 बजे से मीडिया इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस आयोजन में उद्योगपति, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक और नीति-निर्माता शामिल होंगे, जिससे रायपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


क्या है TiE और क्यों है खास?
TiE (The Indus Entrepreneurs) एक वैश्विक नेटवर्क है, जो दुनियाभर में उद्यमियों को मेंटरशिप, नेटवर्किंग और निवेश के अवसर प्रदान करता है। रायपुर में इसका चैप्टर खुलना स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
- Keynote Sessions – देश-विदेश के विशेषज्ञों के प्रेरक संबोधन
- Roadmap Reveal – रायपुर में स्टार्टअप और इनोवेशन के भविष्य की रूपरेखा
- Networking & Dinner – उद्यमियों और निवेशकों के बीच सीधा संवाद
रायपुर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
TiE रायपुर चैप्टर के लॉन्च से शहर के युवाओं और उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे निवेश, मेंटरशिप और नई तकनीकों तक पहुंच आसान होगी, जिससे रायपुर का स्टार्टअप इकोसिस्टम और मजबूत होने की उम्मीद है।








