ताजा खबरFeaturedअपडेटअहमदाबादजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

Rivaba Jadeja:IAS बनने का सपना, क्रिकेटर से शादी और अब मंत्री पद – ये है रिवाबा जडेजा की कहानी

साल 2019 में गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फालदू और जामनगर से सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में रिवाबा ने भाजपा का दामन थामा।

डेस्क।  रिवाबा जडेजा.Rivaba Jadeja:..ये नाम पहली बार चर्चा में तब आया जब उनकी शादी 17 अप्रैल 2016 को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से हुई। शादी के बाद वो उतनी चर्चा में नहीं रही पर साल 2022 उनकी जिदंगी में एक अहम मोड़ लेकर आया। रिवाबा ,भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जामनगर उत्तर सीट से गुजरात में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।  रिवाहबा को राजनीति में आए 3 साल ही हुए हैं और उन्हें राज्य की बीजेपी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। Dream of becoming an IAS officer, marriage to a cricketer and now ministerial post – this is the story of Rivaba Jadeja

यूपीएससी की तैयारी और रविंद्र जडेजा से मुलाकात

5 सितंबर 1990 को जन्मी रिवाबा जडेजा के पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक सफल बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां प्रफुल्लबा सोलंकी भारतीय रेलवे में कार्यरत थीं। उन्होंने गुजरात के राजकोट स्थित आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। रिवाबा और रविंद्र जडेजा की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि रविंद्र से मिलने से पहले रिवाबा उनकी बहन नैना जडेजा की बहुत अच्छी दोस्त थीं। नैना और रिवाबा की दोस्ती के जरिए ही रिवाबा और रविंद्र की जान-पहचान बढ़ी, जो आगे चलकर एक मजबूत रिश्ते में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक बेहतर तरीके से जाना और समझा, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। शादी से पहले रिवाबा यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं।

परिवार रहा है कांग्रेसी

वहीं साल 2019 में गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फालदू और जामनगर से सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में रिवाबा ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने से पहले वो करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख थीं। यह क्षत्रिय समुदाय का एक संगठन है। ये संगठन साल 2018 में दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण चर्चा में आया था। रिवाबा जडेजा विधायक बनने से पहले से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। वह श्री मातृशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से एक एनजीओ भी चलाती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भाजपा नेता रिवाबा का परिवाप कांग्रेस से नाता रखता है। वो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि सिंह सोलंकी की रिश्तेदार हैं।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts