अपडेटताजा खबरसमाचारसमाज

सागर बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष

रायपुर तिल्दा नेवरा। भाजयुमो के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिंटू साहू द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय , प्रदेश महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के निर्देशन पर जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर तिल्दा नेवरा निवासी सागर पंजवानी की नियुक्ति की गई है।

सागर पंजवानी को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों सहित तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही सागर पंजवानी ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा व भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार माना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *