अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरव्यापारसमाचार

श्याम धानी इंडस्ट्रीज को एंकर निवेशकों से 10.9 करोड़ रुपये मिले, एसएमई आईपीओ से पहले बड़ी उपलब्धि

जयपुर। जयपुर स्थित मसाला निर्माता श्याम धानी इंडस्ट्रीज ने अपने एसएमई आईपीओ (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से 10.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार, 22 दिसंबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, श्याम धानी इंडस्ट्रीज ने ₹70 प्रति शेयर की दर से 15.60 लाख इक्विटी शेयर सात एंकर निवेशकों को आवंटित किए हैं। एंकर निवेशकों में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI), राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, सेंट कैपिटल फंड और SB Opportunities Fund II शामिल हैं।

कुल 38.49 करोड़ रुपये के इस एसएमई आईपीओ की सदस्यता 24 दिसंबर तक खुली रहेगी। कंपनी के शेयरों की एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग प्रस्तावित है, जिसकी संभावित तिथि 30 दिसंबर बताई गई है।

श्याम धानी इंडस्ट्रीज मसालों के निर्माण और विपणन से जुड़ी कंपनी है। आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने विस्तार योजनाओं, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और व्यापार संचालन को मजबूत करने में करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *