छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देना चाहिए, न कि ऐसे बयान देने चाहिए जो समाज को बांटें
रायपुर।नरेंद्र मोदी विचार मंच के उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाना बेहद निंदनीय है और इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
“मूर्ति तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। लेकिन किसी भी समाज को ‘परदेशी’ कहना या बाहरी बताना गलत है। हम सभी भारत माता के लाल हैं — यह पूरा देश हम सबका है।” — डॉ. राकेश मिश्रा
छत्तीसगढ़ बाहर से आए लोगों का भी है
डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की उन्नति में उन लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है जो अन्य राज्यों से आकर यहां बसे हैं।
“ये लोग भी राज्य सरकार को टैक्स देते हैं और यही राजस्व छत्तीसगढ़ की प्रगति में उपयोग होता है। ऐसे में बाहरी लोगों के प्रति किसी भी तरह का भेदभाव अस्वीकार्य है।”
सांप्रदायिक और क्षेत्रीय टिप्पणी से बचें
डॉ. मिश्रा ने विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दक्षिण भारतीयों, उत्तर भारतीयों, पंजाब, गुजरात या महाराष्ट्र के लोगों पर टिप्पणी करना देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है।
“अगर कोई महाराष्ट्र के लोगों का अपमान करता है तो वह शिवाजी महाराज का अपमान करता है। बिहार के लोगों का अपमान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद का अपमान है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के हर प्रांत के लोगों ने भारत की आज़ादी और विकास में अपना योगदान दिया है।”
संविधान सर्वोपरि — एक भारत, श्रेष्ठ भारत
डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को देश में कहीं भी रहने, काम करने और अपनी आजीविका चलाने का अधिकार देता है।
“लोग अपनी मिट्टी छोड़कर दूसरे राज्यों में मेहनत करने आते हैं — यही भारत की खूबसूरती है। हमें ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जिससे समाज में विभाजन या वैमनस्यता फैले।”
विकास की राजनीति करें, विवाद की नहीं
अंत में डॉ. मिश्रा ने अपील की —
डॉ. राकेश मिश्रा
“हम सबको देश और छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देना चाहिए, न कि ऐसे बयान देने चाहिए जो समाज को बांटें या विवाद बढ़ाएँ। यह समय एकजुट होकर आगे बढ़ने का है।”
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…