केंद्रीय पदाधिकारियों ने दोनों दिनों तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
जयपुर, 8 मार्च। ऐतिहासिक नगरी जयपुर में 7 और 8 मार्च को स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक संपन्न हुई। बैठक में देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा स्वदेशी, आर्थिक नीतियों और उभरती तकनीकों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी वी. भाग्गैया और स्वांत रंजन का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आर. सुन्दरम, डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा और कश्मीरी लाल सहित केंद्रीय पदाधिकारियों ने दोनों दिनों तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक से पूर्व स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मान समारोह और प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर राज्य के दो मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे।
देशभर के 45 प्रांतों से कुल 395 कार्यकर्ता शामिलदो दिवसीय बैठक में देशभर के 45 प्रांतों से कुल 395 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें 65 मातृशक्ति की भागीदारी रही। इसके अलावा विचार परिवार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ग्राहक पंचायत, विद्या भारती, हिंदू जागरण मंच, सहकार भारती सहित गायत्री परिवार, कनेरी मठ, जागृति यात्रा, दे आसरा, समर्थ भारत और तीन बड़े व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
बैठक में भारत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) विषय पर प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और युवाओं में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी विशेष चर्चा हुई।
जिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गयाआगामी समय में विकास का भारतीय प्रतिमान, विश्व व्यापार समझौते, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और युगानुकूल स्वदेशी जैसे चार प्रमुख विषयों पर कार्यदल गठित करने पर सहमति बनी। साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान को विस्तार देते हुए सभी जिलों में स्वावलंबन केंद्र स्थापित करने और जिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया।
जमीनी स्तर तक मजबूत करने का प्रयास कियाजाएगाप्रांत संयोजक जगदीश
प्रांत संयोजक जगदीश पटेल
बैठक में स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी व्यापारी जुटान, BGIF, स्वदेशी मेला, MYSBA, निर्यातक फोरम और वित्त सलाहकार परिषद के साथ-साथ महिला, युवा और पर्यावरण कार्यों को लेकर भी आगामी योजनाओं पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई। प्रांत संयोजक जगदीश पटेल ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के माध्यम से स्वदेशी विचार और स्वावलंबी भारत के लक्ष्य को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…