ताजा खबरअपडेटअहमदाबादजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

अहमदाबाद: भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है. न्यूजीलैंड को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराते ही भारत टाइटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई. अब सूर्यकुमार यादव का नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे वर्ल्ड चैंपियन कप्तानों के साथ लिया जाएगा.

लगातार दूसरा और कुल तीसरा वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत पहली टीम
इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया. भारत ने न सिर्फ फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. आज से पहले किसी टीम ने लगातार दो ट्रॉफी नहीं जीती थी. यानी भारत अपना टाइटल डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है. इतना ही नहीं अपने घर पर भी किसी टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने वो कमाल भी कर दिया. अब भारत सबसे ज्यादा तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन चुकी है. इसके बाद वेस्टइंडीज ने दो बार खिताब अपने नाम किया है.

भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

वर्ल्ड कपकप्तान
वर्ल्ड कप 1983कपिल देव
टी-20 वर्ल्ड कप 2007एमएस धोनी
वर्ल्ड कप 2011एमएस धोनी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा
महिला वर्ल्ड कप 2025हरमनप्रीत कौर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026सूर्यकुमार यादव

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *