ताजा खबरअपडेटसमाचार

जंगल की गोद में टीम इंडिया, वन्यजीवों के साए में खेलों की तैयारी

टी20 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लिया प्राकृतिक अनुभव

रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 मैच से पहले न केवल मैदान पर बल्कि जंगल में भी तैयारियों में जुटे नजर आए। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने शुक्रवार सुबह रायपुर से करीब 100-106 किलोमीटर दूर महासमुंद व बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जंगल की समृद्ध जैव-विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

रायपुर। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े पैमाने पर फैंस पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि थ्री लेयर चेकिंग के बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश मिला। शहर के कई चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन एडवाइजरी और रूट मैप से फैंस ने इसे आसान बनाया।

स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह
रायपुर की सड़कें मैच देखने आए फैंस से भरी हुई हैं। बच्चे, युवा और परिवार स्टेडियम की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। कई बच्चे भारत का झंडा लेकर खड़े हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए उत्साहित हैं। ओडिशा से आए राजेंद्र देव ने कहा, हम टीम इंडिया को जीतते देखना चाहते हैं। खासकर हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखने आए हैं। छत्तीसगढ़ के दो युवक न्यूजीलैंड को सपोर्ट करने भी आए हैं। उन्होंने कहा, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। हम न्यूजीलैंड को जीतते देखना चाहते हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खिलाड़ियों की जंगल भ्रमण की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में खिलाड़ी जिप्सी में बैठकर जंगल के गहराई तक पहुंचे और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर पाया।

हमें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगाखिलाड़ियों का जंगल का अनुभव अद्भुत टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा यह मेरा और टीम के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव है। मैदान पर खेलने के अलावा, प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को इतने करीब से देखना बहुत रोमांचक रहा। हमें उम्मीद है कि यह अनुभव हमें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts